{"_id":"a11dd7c5591fb1ccbd345fa70b773633","slug":"candidates-protests-over-no-dues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने सत्यापन के लिए सड़क किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने सत्यापन के लिए सड़क किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत कार्यालय में सत्यापन का कार्य न होने पर नाराज प्रधान पद के प्रत्याशियों ने शनिवार की दोपहर रमईपट्टी- कलेक्ट्रेट मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भांजना शुरू कर दिया जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला शांत होने पर एसडीएम को मामले से अवगत कराया गया। जिनके निर्देश पर नो ड्यूज का काम शुरू हो गया।
जाम के दौरान संयोजक दिलीप गहरवार ने कहा कि प्रधानी चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को तीन नोड्यूज लेना आवश्यक है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में सिटी, मझवां, सीखड़ में चुनाव होना है। जिसमें एक गांव से कम से कम दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनको तीन तीन नो ड्यूज लेेना है। लेकिन पिछले दो दिनों से जिला पंचायत में होने वाला सत्यापन का कार्य बंद है जिससे लोग अपना अपना सत्यापन नहीं करा पा रहे हैं। अधिकारियों से बात करने पर कहा जा रहा है कि त्योहार के चलते कार्यालय बंद है जिससे नो ड्यूज का कार्य नहीं हो सकता है जबकि चुनाव के दौरान कार्यालय खोलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
अधिकारियों के लापरवाही भरे बयान पर प्रत्याशी भड़क गए और शनिवार की दोपहर जिला पंचायत के सामने रमईपट्टी कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगा दिया।
करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने उनको समझा बुझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोग सड़क पर इधर उधर भागने लगे।