फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Campaigning ends, polling parties will leave today

प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Campaigning ends, polling parties will leave today
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण के के लिए सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम प्रचार थम गया। अब मतदान के लिए छह मार्च की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी होंगी।
विज्ञापन

बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सुबह से ही रवाना होने वाली इन पोलिंग पार्टियों के लिए शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रही। पंडाल के साथ- साथ पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री देने के लिए परिसर में 46 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें विधानसभा वार निर्वाचन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है1 प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ काउंटर बनाए गए है और एक रिजर्व काउंटर है। इस प्रकार से पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 काउंटर और पांच आरक्षित काउंटर तथा एक काउंटर माइक्रो आब्जर्वर की टीम के लिए रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व मुख्य निर्वाचन कार्मिक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देशन में निर्वाचन कार्मिकों के लिए पंडाल लगाया जा रहा था। नगर पालिका व अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ पूरे परिसर की साफ- सफाई व्यवस्था करके वहां पर बिजली, पेयजल के लिए टैंकर के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था व अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी छह मार्च को सुबह से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए लगाए गए कार्मिक
मिर्जापुर। मतदान कार्मिकों को ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराने के लिए तथा माइक्रो आब्जर्वर व आरक्षित कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र वार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक खंड शिक्षाधिकारी के निर्देशन में 18 कार्मिक इस कार्य को अंजाम देंगे। इसके साथ ही पीडी डीआरडीए अनय मिश्रा व बीएसए गौतम प्रसाद को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक बनाकर ड्यूटी देने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि अधिकारी व कर्मचारी शनिवार को ही एनआईसी से सामग्री लेकर रात में ही पालिटेक्निक जाकर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed