फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Camp membership

शिविर लगाकर दिलायी सदस्यता

Mon, 13 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Camp membership
मिर्जापुर। भटवा की पोखरी स्थित एक लाज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से सदस्यता शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई लोगों को पार्टी की रीति नीति बता कर लोगों को पत्रक देकर सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत अंत्योदय पर काम कर रही है। पार्टी समाज के सभी के वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के आधार पर काम कर रही है । कहा कि कुछ पार्टियां जो भारतीय जनता पार्टी का आरोप लगा रही हैं। वह खुद अपने गिरेबान में देखें। इसी प्रदेश में सैफई महोत्सव के नाम पर साढ़े तीन सौ करोड़ रूपया खजाने से खर्च किया गया था। भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए मकान ,इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, गांव-गांव बिजली देने का काम किया है। जिला महामंत्री संजय गुप्ता ,उपाध्यक्ष विकास चंद्र गुप्ता ,मनीष गुप्ता, विद्या शंकर मौर्य कमलेश यादव, सनी जायसवाल, आकाश पटेल, कमलेश कुमार मौर्य , वंशधारी पाल, आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

अभियान चलाकर भाजपा ने जोड़े नए सदस्य
जमालपुर। क्षेत्र के ओड़ी गांव में सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभियान के तहत कुल 103 लोगों को उनके मोबाइल फोन से मिस्डकाल कर एवं सदस्यता फार्म भरकर सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, मंडल महामंत्री जोशी पटेल, श्रीपति सिंह, संजय सिंह, अब्दुल कलाम अंसारी, विजय कुमार, हरख सिंह, रामाज्ञा पटवा, धर्मेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed