फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Called for playing DJ, beaten, left for dead

Mirzapur News: डीजे बजाने के लिए बुलाया, पीटा, मृत समझकर छोड़ा

Fri, 03 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Called for playing DJ, beaten, left for dead
पटेहरा। पटेहरा कला के बहरछठ मौजा निवासी एक किसान को बुधवार को देर शाम नए साल पर आयोजित कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

वहां शराब पिलाकर उसकी पिटाई करके मृत समझकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह किसान घायल अवस्था में घर पहुंचा।
परिजनों ने हत्या की नियत से मारकर मृत समझ कर फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी कृष्णावती ने बताया कि पति राकेश उर्फ राजेश (38) बुधवार को शाम को खेत की सिंचाई कर रहे थे।
उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर नए साल की पार्टी में डीजे बजाने के लिए बुलाया।
पति खेत से ही डीजे बजाने के लिए दीपनगर गए थे। जहां कुछ लोगों ने पहले शराब पिलाकर रास्ते में मारपीट कर मृत समझकर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को सुबह पति किसी तरह घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी दी और बेहोश हो गए। कृष्णावती ने बताया कि पति के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट व गले में सूजन है।
विज्ञापन

अपने निजी साधन से पति को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि कुछ लोगों ने रात में पार्टी का आयोजन किया था। शराब पीने के बाद मारपीट की। तहरीर मिली है। मामले कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed