फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cable damaged, power supply disrupted, people troubled for water

Mirzapur News: केबल क्षतिग्रस्त, ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए परेशान हुए लोग

Fri, 19 Jan 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Cable damaged, power supply disrupted, people troubled for water
मिर्जापुर। नगर के नटवां-सबरी क्रासिंग के पास बुधवार को रात में केबल क्षतिग्रस्त होने से चार मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे कई घरों में अंधेरा छाया रहा। जाड़े के मौसम की वजह से नागरिकों को रात में तो समस्या नहीं हुई, लेकिन सुबह होते ही पानी के लिए वे परेशान हो गए। किसी प्रकार हैंडपंप अथवा अन्य साधनों उन्हें पानी मिल सका। उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

नगर के लालडिग्गी स्थित उपकेंद्र से केबल जुड़ी हुई थी। इस उपकेंद्र से लगभग एक हजार घरों के कनेक्शन जुड़े हैं। केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण नटवां, सबरी, लालडिग्गी और इमरती रोड क्षेत्र में रह रही करीब आठ हजार आबादी प्रभावित हुई। बुधवार की रात क्रासिंग के पास रेलवे का काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक एक जेसीबी केबल के पास से गुजरा। जिससे केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े नटवां, सबरी, लालडिग्गी और इमरती रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इन इलाकों में जलापूर्ति ट्यूबवेल के जरिए होती है। बिजली कटने से मिनी ट्यूबवेल नहीं चल सके। इससे पूरे क्षेत्र में पानी की समस्या पैदा हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का कार्य शुरू किया गया। यह काम देर शाम तक जारी रहा। विद्युत निगम के लोगों का कहना है कि केबल तो बदला ही जाना था। केबल बदलने का काम फरवरी में प्रस्तावित था, लेकिन अब जबकि केबल क्षतिग्रस्त हो गई है तो इसे इसी समय बदला जा रहा है। करीब 150 मीटर दूरी तक केबल बदली जाएगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि काम लगा हुआ है। केबल बदला जा रहा है। उन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अन्य उपकेंद्रों के जरिए बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed