फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cabinet Minister Anil Rajbhar said BJP will make two crore members in UP

यूपी में BJP बनाएगी दो करोड़ सदस्य: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, मुस्लिम के बीच भी जाएगी पार्टी

Wed, 04 Sep 2024 02:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 02:32 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मिर्जापुर में भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी घर- घर जाकर सदस्य बनाएगी। यूपी में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Anil Rajbhar said BJP will make two crore members in UP
प्रेसवार्ता के दौरान संबोधित करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवाओं, किसानों, दलित समाज के साथ भाजपा मुस्लिम समाज के बीच जाकर सदस्य बनाने का काम करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा दो करोड़ सदस्य बनाएगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण का अभियान दो से 25 सितंबर तक चलेगा।  दूसरा अभियान एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें साधारण सदस्य बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


तीसरा अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान शुरू होने के बाद ही देश भर में 60 लाख सदस्य बन गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में अब तक साढ़े 12 लाख सदस्य बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी को दो करोड़ का लक्ष्य मिला है। जिसे पूरा किया जाएगा और उससे अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी उन स्थानों पर भी जाएगी जहां पर उसे कम समर्थन मिला या वोट कम मिले। अल्पसंख्यक समाज के बीच भी जाएंगे। दलित व किसान के बीच भी जाएंगे। कहा कि चुनाव में विपक्ष में झूठ नारा देकर समाज को गुमराह करने का काम किया है। जिसे जनता सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed