फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cabinet minister angry over woman murder case not being solved

Mirzapur News: महिला हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री नाराज

Sun, 11 Aug 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister angry over woman murder case not being solved
मिर्जापुर। अतरौली गांव में 13 दिन पहले महिला की सिर कूंचकर की गई हत्या के मामले का खुलासा नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने नाराजगी जताई है। वे शनिवार को देर शाम को अतरौली खुर्द गांव पहुंचकर महिला सावित्री देवी के परिजनों से मिले। आरोपियों पर कार्रवाई के उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही।
विज्ञापन




अतरौली गांव निवासी सावित्री देवी घर में अकेली रह रही थीं। परिवार के लोग बाहर थे। 27 जुलाई की रात सावित्री देवी की घर में फर्राटा पंखे से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी।अगले दिन जब दुधिया घर पहुंचा तो हत्या की घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची। पुलिस ने जल्दी मामले का खुलासा करने की बात कही थी। परिजन आए तो सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में 13 दिन बीतने के बाद भी घटना खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच शनिवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल परिजनों से मिलने पहुंचे। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री ने थानाध्यक्ष अहरौरा की जमकर क्लास लगाई। कहा कि लापरवाही हुई है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed