फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By Election 2024 BJP candidate Suchismita filed nomination for Majhawan assembly supporters also present

By Election 2024 : मझवां विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता ने किया नामांकन, समर्थक भी रहे मौजूद

Fri, 25 Oct 2024 01:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

Mirzapur News : नामांकन को लेकर शुक्रवार को पूरे कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। सुचिस्मिता के नामांकन को लेकर उनके समर्थक भी सुबह से ही धीरे-धीरे कलेक्ट्रेट के बाहर जुटने लगे थे।

विज्ञापन
By Election 2024 BJP candidate Suchismita filed nomination for Majhawan assembly supporters also present
नामांकन से पूर्व कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों के साथ सुचिस्मिता मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मझवां विधानसभा पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात दिखा।
विज्ञापन


सुचिस्मिता मौर्य इस सीट से वर्ष 2017 से 2022 तक विधायक रहीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला और यह सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के डॉ. विनोद बिंद को दे दी गई। विनाेद बिंद चुनाव जीते। लेकिन उसके बाद वह 2024 के आम चुनाव में भदोही सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। उनके सांसद बनने के बाद मझवां सीट रिक्त हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी निषाद पार्टी की उम्मीदवारी का कयास लगाया जा रहा था, लेकिन भाजपा ने सुचिस्मिता मौर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। सुचिस्मिता उद्योगपति व पूर्व विधायक स्व. रामचंद मौर्य की पुत्रवधू हैं। वह एमबीए की हुई हैं और राजनीति में खासा दखल रखती हैं। उनका कालीन का व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed