फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Business Rally

सराफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय घेरा

Thu, 31 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Business Rally
सराफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय घेरा
आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन के तत्वावधान में सराफा व्यापारियों ने बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। साथ ही इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। सराफा व्यापारियों ने इसके बाद शास्त्री पुल पर चक्का जाम किया। जिससे जौनपुर, वाराणसी और इलाहाबाद मार्ग पर आवागमन घंटों बाधित रहा। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों का जुलूस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नबालक तबेला से बरौंधा कचार स्थित बीजेपी कार्यालय पर पहुंचा। यहां सराफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश चौरसिया ने कहा कि सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी को जबरन थोपा जा रहा है। कहा कि एक्साइज ड्यूटी समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय का घेराव करने के बाद नाराज सराफा व्यापारियों ने शास्त्री पुल पर चक्का जाम किया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभा को कोषाध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी, मंत्री शिव कुमार मुंदडा, नीरज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां व्यापारी विरोधी हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते जिले में सराफा व्यापार अंतिम सांसें ले रहा है। इस दौरान पवन राठी, मनीष खत्री, मुन्ना सोनी, नीरज केशरवानी, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed