फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus collides with truck, watchman's hand chopped off

Mirzapur News: ट्रक से टकराई बस, चौकीदार का कटा हाथ

Wed, 22 May 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck, watchman's hand chopped off
मड़िहान। अंतिम संस्कार से लौटते समय मंगलवार को सुबह बरकछा घाटी में एक बस ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चौकीदार का हाथ कट गया तथा कई और लोग घायल हो गए। बस में सवार लोगों की पहुंची एंबुलेंस से घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने हादसे में घायल चौकीदार को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव से लोग शव लेकर सोमवार की रात चील्ह स्थित गंगा घाट अंतिम संस्कार के लिए गए थे। अंतिम संस्कार के बाद बस से लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में बरकछा घाटी में बस एक ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में शाहगंज थाने में तैनात चौकीदार राम सकल (60) का हाथ कट गया। बस में सवार लोगों को भी चोटें आईं। बस में सवार लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चौकीदार को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में सवार लोगों की शिकायत पर मड़िहान पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed