फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Burglary in the pipeline of Indian Oil in mirzapur

इंडियन आयल की पाइपलाइन में सेंधमारी

Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Burglary in the pipeline of Indian Oil in mirzapur
चुनार/जमुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेवां गांव स्थित रेलवे लाइन के पश्चिमी तरफ से गई इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन से रविवार की रात तेल का रिसाव होने लगा। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुचें। पाइपलाइन में सेंधमारी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात कोतवाल गोपालजी गुप्ता अपने दैनिक भ्रमण पर क्षेत्र में निकले थे। वह वाराणासी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेवां से आगे की ओर जा रहे थे कि उन्हें डीजल की गंध महसूस हुई। अपने वाहन को खड़ा करके वह रेलवे लाइन के करीब गए तो देखा कि डीजल का फव्वारा निकल रहा था। कोतवाल ने तत्काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव को देने के साथ ही रेलवे सुरक्षा बल चुनार व अली नगर स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन को दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच रात लगभग साढ़े दस बजे अलीनगर कंट्रोल रूम में लगे लीकेज डिटेक्शन सिस्टम में आपूर्ति का प्रेशर गिरने पर वहां के अधिकारी भी हरकत में आ गए और रात लगभग डेढ़ बजे मेंटेनेंस इंजीनियर आकाश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर शिवम दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। सोमवार की सुबह पाइप लाइन से हो रहे रिसाव की जांच पड़ताल के लिए जेसीबी लगाकर मिट्टी की खोदाई का कार्य शुरू हुआ। अपराह्न लगभग 10-12 फीट गहरे मिट्टी की खुदाई के बाद पाइप लाइन दिखाई दी। इसके बीच में चोक वाल्व लगा हुआ था। यह देख विभागीय अधिकारियों ने चोरों द्वारा चोरी की नियत से सेंधमारी किये जाने की आशंका जतायी। रिसाव को देर शाम दुरूस्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सेंधमारी किये जाने की बात कहते हुए अन्य किसी बात को बताने से इंकार किया और मामले से संबंधित जांच पड़ताल रिपोर्ट अली नगर व प्रयागराज के उच्चाधिकारियों को सौंपे जाने की बात कही। देर शाम तक पुलिस में किसी प्रकार की कोई तहरीर विभाग द्वारा नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed