फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Burglars carried out a theft of cash and jewelry worth lakhs by breaking in.

Mirzapur News: सेंध लगाकर चोरों ने की नकदी और आभूषण समेत लाखों की चोरी

Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Burglars carried out a theft of cash and jewelry worth lakhs by breaking in.
मड़वा धनावल गांव में कच्चे मकान की दीवार में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध को दिखाते गृहस्वामी फोटो
ड्रमंडगंज। मड़वा धनावल गांव में सोमवार की देर रात कच्चे मकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर लाखों रुपये के आभूषण व 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मड़वा धनावल गांव निवासी कमलाशंकर विश्वकर्मा ने दी तहरीर में बताया कि वह दीपावली की रात घर में पूजा पाठ करने के बाद परिजन सहित भोजन कर घर में सो गए थे। देर रात चोर उनके मकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। कमरे के अंदर बाक्स और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के कीमती आभूषणों के साथ पचास हजार रुपये नकदी भी उठा ले गए। चोर आभूषणों के खाली डिब्बे और अटैची को घर से पांच सौ मीटर दूर मड़वा बंधी पर फेंक दिए थे। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि पीड़ित कमलाशंकर विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बंद पड़े मकान में ताला ताड़कर चोरी
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में बंद पड़े मकान में दीपावली पर सोमवार की देर रात चोर सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी गुड्डू उर्फ रमाशंकर गुप्ता परिवार के साथ उड़ीसा रहते हैं। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। आस-पास के लोगों को बताते हुए मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पहुंची अष्टभुजा पुलिस व फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed