फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bullion traders protesting the ban of Train

सराफा व्यवसायियों ने ट्रेेन रोक नारेबाजी की

Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders protesting the ban of Train
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन को रोकते सराफा व्यापारी। - फोटो : mirzapur
आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन के तत्वावधान में विगत कई दिनों से चल रहा आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। सराफा व्यापारियों ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महानगरी ट्रेन को रोका तो वहीं दूसरी तरफ बथुआ तिराहे पर सड़क जाम कर विरोध जताया। जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।  सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। 
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों ने इसके पहले व्यापारियों ने जुलूस नबालक तबेला से निकाला, जो सोनी धर्मशाला गनेशगंज में पहुंचा। हजारों की संख्या में एकत्र व्यापारियों ने केंद्र सरकार की व्यापार विरोधी नीति की मुखालफत करते हुए नारे लगाए। सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग किया। इसके बाद एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बथुआ तिराहे पर करीब दो घंटा चक्का जाम किया।  एसडीएम के आश्वासन के बाद पत्रक सौंप कर चक्का जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों ने रेल रोको आंदोलन के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महानगरी ट्रेन को रोक कर विरोध जताया। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन व्यापारियों  से पटा रहा। व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगाें को एक्साइज ड्यूटी जबरन थोपे जाने के बारे में बताया। अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिव कुमार मुंदड़ा, संदीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नरेंद्र जड़िया, संजय सिंह गहरवार, जयराम कसेरा, मनोज मिश्रा, राम कृष्ण रस्तोगी, धीरज अग्रवाल, अश्वनी बरनवाल, गिरधर गोपाल रस्तोगी, सुनील गुप्त, घनश्याम, इंदर यादव, बाबूराम बिंद, पवन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed