फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bullet fired in land dispute, former MLA's husband accused

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में चली गोली, पूर्व विधायक के पति पर आरोप

Tue, 16 Jan 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired in land dispute, former MLA's husband accused
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास विवादित भूमि पर सोमवार की शाम नकाबपोश ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गर्दन पर गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। साथ में मौजूद लोगों ने गोली मारने वाले का पीछा किया, लेकिन वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। लोग गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस के साथ एससपी सिटी और सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंच कर छानबीन की। घायल ने पूर्व विधायक के पति पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही निवासी उदय मालवीय (50) कई साल से पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र मौर्य के लिए काम करते थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रामचंद्र मौर्य के पुत्र संजय मौर्य की पत्नी सुचिस्मिता मौर्य मझवां से भाजपा विधायक बनी थीं। विवादों के चलते उदय मालवीय को काम से हटा दिया गया। इसके बाद उदय मालवीय रामचंद्र मौर्या के भाई राम सजीवन के लिए काम करने लगे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास साढ़े 10 बिस्वा भूमि को लेकर पूर्व विधायक का पारिवारिक विवाद चल रहा है। सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राम सजीवन की जमीन का काम देखने वाले उदय मालवीय अपने साथी संपूर्ण शंंकर दुबे, हरिओम, धीरज के साथ दो बाइकों से सोहता अड्डा स्थित विवादित जमीन पर चल रहे कार्य को देखने गए थे। इसके बाद पास ही एक लेखपाल के घर के बाहर बैठ कर पानी पी रहे थे। उसी दौरान मकान के पीछे से आए एक नकाबपोश ने फायरिंग की। गोली उदय के गर्दन के बीच से गले से होकर निकली। उदय के साथियों ने नकाबपोश का पीछा किया, परंतु वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सूचना मिलने पर कटरा कोतवाल अजय सेठ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह भी पहुंचे। सीओ सिटी को पूछताछ के दौरान उदय मालवीय ने पूर्व विधायक और उसके पति पर गोली चलवाने का आरोप लगाया। उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि कटरा कोतवाली के सोहता अड्डा के पास स्थित जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। उदय मालवीय को नकाबपोश ने गोली मारी है। मामला राजस्व कोर्ट में चल रहा है। मामले के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की टीम गठित थी। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी से फुटेज और अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जिस पर आरोप लग रहा है और घायल ने जो बताया है, उस आधार पर जांच की जा रही है। उधर, पूर्व विधायक के पति संजय मौर्य ने बताया कि उन्हें इस घटना की न तो कोई जानकारी है और न ही कुछ लेना-देना है। मेरे परिवार ने एक चींटी तक नहीं मारी है, गोली क्या चलवाएंगे। जमीन का विवाद पारिवारिक और वर्षों पुराना है। जिसे परिवार आपस में बात कर सुलझा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed