फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bullet fired during the fight on two sides, six injured

दो पक्षों में मारपीट के दौरान चली गोली, छह घायल

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired during the fight on two sides, six injured
जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव में चुनावी और पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली भी चली। मारपीट में एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रीतम चौरसिया और पूर्व प्रधान बलराम जायसवाल के बीच पुरानी रंजिश है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष भिड़ गए। पूर्व प्रधान बलराम जायसवाल के पिता गोपाल दास जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गायत्री देवी, राम बाबू वर्मा, प्रीतम चौरसिया, बाबू चौरसिया ने लाठी-डंडा, कटवासा व पिस्टल लेकर सुबह धावा बोल दिया। आरोप है इस दौरान चलाई गई गोली उनकी कमर को छू कर निकल गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रीतम चौरसिया ने बलराम जायसवाल सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक पक्ष के विनोद कुमार वर्मा 35 वर्ष पुत्र गोपाल, रेनू 30 वर्ष पत्नी विनोद कुमार, गीता देवी 23 वर्ष पत्नी भन्नू , शुभम चौरसिया 17 वर्ष पुत्र बलराम चौरसिया व दूसरे पक्ष के 65 वर्षीय गोपाल दास जायसवाल व 40 वर्षीय संजू जायसवाल पत्नी बलराम जायसवाल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में इलाज कराया। मारपीट की सूचना पर जिगना थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे व घायलों को अस्पताल ले गए। बाजारवासियों की माने तो चार बार गोली चलने की आवाज आई थी इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने पड़ताल करने के बाद प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिगना थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed