फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozer demolished three rooms

बुलडोजर से जमींदोज हुआ तीन कमरा

Sun, 25 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer demolished three rooms
लालगंज। थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में शनिवार को तीन पक्के कमरे को बुलडोजर से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। घर जमींदोज की जाने की खबर पाए जाने पर मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो परेशान हो गया। उसने थाने में तहरीर देकर सरहंग व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन

बरौंधा गांव निवासी संतोष कुमार ने लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में सड़क के किनारे तीन कमरे का पक्के मकान बनवाया था। इस जमीन को वह 1993 में बैनामा करा कर पानी की टंकी बनवाकर के ढाबा चलाते थे लेकिन वर्तमान समय में ढाबा बंद चल रहा है। जिसे विपक्षी द्वारा बुलडोजर लगाकर दिनदहाड़े मकान गिरा दिया गया। मकान गिराए जाने की खबर पाने के बाद पीड़ित संतोष ने लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम नारायण राम ने बताया कि वे अभी वीआईपी ड्यूटी में है जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी ।वही एस आई संजय कुमार ने बताया कि तहरीर पड़ी है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed