फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Buildings decorated to welcome the festival of independence

आजादी पर्व के स्वागत के लिए सज गए भवन

Fri, 14 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Buildings decorated to welcome the festival of independence
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण का असर आजादी के पर्व भी पड़ा है। इस बार तिरंगे की दुकानों पर पहले वाली रौनक नहीं दिखाई दे रही है। आजादी पर्व का स्वागत करने के लिए ऐतिहासिक भवन और सरकारी कार्यालय आदि को सजा दिया गया है। शुक्रवार को विभागों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ध्यवजारोण की तैयारी चलती रही। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा फहराने की तैयारी की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कालेज बंद है। इस कारण आजादी पर्व पर पहले जैसी चहल पहल नहीं है। तिरंगे की दुुकानों पर भी खरीदार कम है। आजादी का असली पर्व स्कूलों और कालेजों में भी मनाया जाता है। जहां बच्चें देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते है। कार्यक्रमों के लिए ड्रेस, तिरंगा झंडा और तिरंगे के अन्य समानों की बिक्री होती थी। इस बार स्कूल, कालेज बंद है तो पर्व पहले वाली रौनक नहीं है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए करना है। ऐसे में शुक्रवार को सरकारी विभागों में इसकी तैयारी की गई। आजादी पर्व के स्वागत के लिए सरकारी भवानों और कार्यालयों को झालरों से सजा दिया गया है। ऐतिहासिक घंटाघर को भी तिरंगे वाले झालरों से सजाया गया है। जो बहुत ही सुंदर छटा बिखेर रहा है। इसके अलावा जिला पंचायत और अन्य कार्यालयों को भी सजाया गया है। लोग अपने घरों पर भी आजादी पर्व मनाने की तैयारी करते रहे। लोगों ने तिरंगा खरीद कर रख लिया है। वे अपने घरों पर बच्चों के साथ तिरंगा फहराएंगे। आजादी पर्व को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed