फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSP workers should give good results in three-tier panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अच्छा परिणाम दें बसपा कार्यकर्ता

Tue, 23 Feb 2021 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
BSP workers should give good results in three-tier panchayat elections
कलवारी। त्रिस्तरीय पंचायत फतह करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव तैयारियां शुरु कर दी है। कलवारी में बीएसपी के पूर्व एमएलसी के नेतृत्व में हुई बैठक में चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी पाठ पढाते हुए बसपा नेता ने कहा कि पंचायत चुनाव से होकर 2022 विधानसभा चुनाव में जीत का सफर तय करना है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव तैयारियों में जुट जाना चाहिए। बसपा अधिक सीट जीत सके इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव तैयारी में जुटना होगा। मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य विधान परिषद शिव साहब ने मड़िहान विधान सभा क्षेत्र के धुरकर में सेक्टर नंबर 11 से लेकर 23 के कार्यकर्ताओं ये मुलाकात किया। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम के लिए संघर्ष करना होगा। ताकि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटे जीतते हुए यूपी में पांचवी बार बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने कहा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। एकजूटता के दम पर आगामी विधान सभा चुनाव में जिले के पांचों विधान सभा सीटो पर बसपा का परचम फराया जाएगा। अध्यक्षता महेंद्र भारती व संचालक विधानसभा अध्यक्ष राजेश देवा ने किया। इस दौरान सचिव सुरेंद्र मौर्य, गिरजा शंकर आचार्य, विकास कुमार मौर्य, बी सागर, श्याम बिहारी मौर्य, गणेश केशरी, अमित पटेल, लक्ष्मी चौहान, बनारसी मौर्य, धर्मेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed