फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSA go to meeting with dm mirzapur but did not put mask fine of 500

यूपी: डीएम से मिलने पहुंचे बीएसए लेकिन नहीं लगाया था मास्क, ठोका जुर्माना

Wed, 26 Aug 2020 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
BSA go to meeting with dm mirzapur but did not put mask fine of 500
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना काल के समय बीएसए को लापरवाही करना भारी पड़ गया। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के समय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगा दिया है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में बुधवार को बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह किसी सरकारी कार्य से डीएम सुशील कुमार पटेल से मिलने गए थे, लेकिन जब वह डीएम के सामने पहुंचे तो उनके मुंह पर मास्क नहीं था। डीएम ने उनसे पूछा कि आपका मास्क कहां है।
विज्ञापन



इस पर बीएसए को ध्यान आया और उन्होंने जेब में हाथ डाला लेकिन उनके पास मास्क नहीं मिला, न ही उनके पास रूमाल मिला। इस पर डीएम ने उनको डांट लगाई और कहा कि आप जिला स्तरीय अधिकारी हैं। जब आप ही नियम का पालन नहीं करेंगे तो दूसरे कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए पर 500 रुपये का दंड लगाने का निर्देश दिया। बीएसए कहते रहे कि वह जल्दी में थे और मास्क ऑफिस में छोड़कर चले आए। आइंदा से इस का ध्यान रखेंगे। वहां उपस्थित अन्य लोगों से भी डीएम ने कहा कि वह किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलते समय अथवा सार्वजनिक स्थल पर जाते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कोविड-19 के खतरे से बचाव का यह एक उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed