फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brothers wished longevity

Brothers wished longevity

Sat, 14 Nov 2015 12:53 AM IST
भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना की
भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना की Updated Sat, 14 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Brothers wished longevity
 महिलाएं-बालिकाएं जगह-जगह समूह के एकत्रित होकर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। पूजन उपरांत बहनों ने भाईयों के माथे पर रोली-अक्षत लगाकर उनकी लंबी आयु के लिए कामना किया।
विज्ञापन


पूजन की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह दिखाई दे रहा था। घरों के बाहर चौक बनाकर समूह में पूजन किया गया।

भैयादूज पर नगर के विभिन्न मुहल्लों में महिलाओं- बालिकाओं ने श्री गोवर्धन जी का विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में भी सामूहिक रूप से श्री गोवर्धन जी पूजन परंपरागत तरीके से किया गया।
विज्ञापन


पूजन उपरांत बहनों ने अपने-अपने भाईयों की दीर्घायु के साथ ही मंगलकामना की। श्री गोवर्धन जी के पूजन की तैयारी में महिलाएं-बालिकाएं शुक्रवार की सुबह से ही जुट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों ने अपने-अपने घरों के सामने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने सोन-चिरई की कथा का भी श्रवण किया।

कथा श्रवण करने के उपरांत बहनों ने अपने-अपने भाईयों के माथे पर चंदन-रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

बहनों ने भाईयों को माला पहनाकर उनको दीपावली के दिन भरे हुए घरिया एवं चना को खिलाया। भाईयों को मिष्ठान और चना ग्रहण कराने के बाद बहनों ने भी अपना व्रत  तोड़ा।


भाई और बहनों के अटूट रिश्ते के त्यौहार पर घरों में बन रहे तरह-तरह के लजीज व्यंजनों को भी बहनों ने अपने भाईयों को खिलाया। भाईयों ने भी पूरे उत्साह से बहनों को उपहार आदि देकर उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed