फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother's funeral procession took place six hours after the wedding of two cousins.

Mirzapur News: दो चचेरी बहन की शादी के छह घंटे बाद उठी भाई की अर्थी

Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brother's funeral procession took place six hours after the wedding of two cousins.
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में शुक्रवार को दो चचेरी बहन की शादी के बाद शनिवार की सुबह जब विदाई हुई। रिश्तेदार को बाइक से छोड़कर घर लौटते समय भाई विष्णु (25) ककरद मोड़ के पास बिजली के खंभे से टकरा कर मौत हो गई। हादसे के बाद जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि संतनगर के रैकल गांव निवासी ने कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को बड़े पिता स्व. दारा की दो बेटियों प्रीति और अनुपमा की शादी थी। शनिवार सुबह छह बजे विदाई के बाद 11 बजे चचेरा भाई विष्णु रिश्तेदार को छोड़ने कुसुम्हा गांव गया था। 12 बजे घर लौटते समय ककरद मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पटेहरा पीएचसी ले गई।
विज्ञापन

जहां डॉ. महेंद्र चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो घंटे के बाद मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। युवक चार भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर था। जिस घर में शादी के मंगलगीत बच रहे थे। हादसे के बाद वहांं कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed