फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   brother-in-law killed brother-in-law with bamboo, died in hospital

Mirzapur News: साले ने बांस से जीजा को मारा, अस्पताल में मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law killed brother-in-law with bamboo, died in hospital
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के धुन्नूपुर गांव में मंगलवार को विवाद के दौरान साले ने जीजा को बांस से हमला कर घायल कर दिया। घायल जीजा को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार की देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने साला समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के धुन्नूपुर निवासी राधेश्याम बिंद ने अपने पुत्र बरखू बिंद (24) की शादी दो माह पहले नौ मई को वाराणसी के बाबतपुर निवासी दीपचंद के पुत्री रिंकी से किया था। 11 जुलाई की को बरखू बिंद और रिंकी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। रिंकी ने अपने मायके फोन कर पिटाई किए जाने की बात बता दी। जिसके बाद उसके माता-पिता और भाई धन्नूपुर गांव उसके ससुराल पहुंचे। सास-ससुर बात कर मामले को सुलझा रहे थे कि आक्रोशित साले कमलेश ने जीजा बरखू पर बांस के खूंटा से सिर पर मार दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर घायल बरखू को उपचार के लिए लेकर अस्पताल गए। बृहस्पतिवार की रात को बरखू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने हमला करने वाले साले कमलेश, सास मीरा और ससुुर दीपचंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदाम दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed