फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   brother-in-law and brother sold woman's property

जीजा व भाई ने बेच दिया महिला की संपत्ति

Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law and brother sold woman's property
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को सभी चारों तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनार तहसील में लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

चुनार, संपूर्ण समाधान दिवस में पिरल्लीपुर गांव निवासी नेहा ने प्रार्थना पत्र दिया कि पिता द्वारा उसके हक में वसीयत की गई है। लेकिन लेखपाल ने भाई के नाम वरासत कर दिया है। भाई व जीजा ने संपत्ति का क्रय-विक्रय कर दिया है। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए खतौनी दुरुस्त कराने की हिदायत दिया। पचरांव गांव निवासी ओमकार सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरनपटटी में तैनात सहायक अध्यापक ने वर्ष 2012 से 2015 के बीच सीखड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बगैर दो कक्षा कक्ष अतिरिक्त बनवाये लाखों रुपये अपने बैंक खाते में हस्तांतरित करा लिया है। विभाग के उच्चाधिकारी से शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम को धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने तथा राशन कार्ड का सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कुल 218 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें मौके पर आठ का निस्तारण हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार नुपूर सिंह सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी रहे। लालगंज, संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 79 मामले में से चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा ने भारतीय किसान यूनियन के प्रार्थना पत्र एडीएओ एजी संजय सिंह को निर्देशित किया कि किसानों के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। किसान राम शिरोमणि ने बरौंधा टेल तक पानी पहुंचाने की मांग किया तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बुलाकर प्रकरण को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। सोनबरसा निवासी श्याम बहादुर सिंह ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि मृतक के नाम पर खाद्यान्न स्वयं ले रहा है।

इस संबंध में निर्देशित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का करने का आदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी, पीसीएन, एफआईपीबी, ओ पी बी का टीका नहीं उपलब्ध होने की शिकायत करके कुंदन कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी से उपलब्ध कराए जाने की मांग किया। मड़िहान, उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 51 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुँचे, चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। चारागाह की सुरक्षित जमीनों पर अनाधिकार कब्जे को लेकर ग्रामीणों की शिकायत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed