फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Broken chambers are becoming fatal, fear of danger increased

Mirzapur News: टूटे चैंबर हो रहे जानलेवा, बढ़ी खतरे की आशंका

Sat, 23 Dec 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Broken chambers are becoming fatal, fear of danger increased
मिर्जापुर। नगर के रामबाग स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्यद्वार के ठीक सामने सीवर का मेनहोल या चैंबर टूटा पड़ा है। उसकी सरिया तक दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार की रात एक मरीज का तीमारदार उसमें गिरते गिरते बचा।
विज्ञापन

नगर में 210 करोड़ की लागत से सीवर लाइनें डाली गई है। उनके चैंबर बनाए गए और ढक्कन भी लगाए गए लेकिन देखरेख के अभाव में ये चैंबर अब जानलेवा बन रहे हैं। नगर में कई जगहों पर ऐसी ही खतरनाक स्थिति है जिससे नागरिक दो चार हो रहे हैं। नगर के रामबाग में राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के ठीक सामने चैंबर टूटा है। ढक्कन का तो अतापता नहीं है लेकिन निकली हुई सरिया दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। कोई दिन ऐसा नहीं होता जब एकाध लोग गिरकर चोटिल न होते हों। अस्पताल होने के कारण वक्त बेवक्त लोगों का आना जाना लगता है। रात में कई बार लोग गिरते हैं लेकिन किसी को पता ही नहीं चलता। इसी प्रकार सबरी स्थित मलीन बस्ती, नटवा व पक्का पोखरा मार्ग पर ऐसी ही स्थिति है। मुकेरी बाजार के धोबियान गली में इन दिनों काम चल रहा है। उसी में एक मेनहोल एकदम खुला हुआ है। संकरी गली में यदि लाइट चली जाय तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जतायी जा रही है। इसी के साथ ही मुख्य मार्ग पर इस प्रकार की होने वाली समस्या को लेकर नागरिक परेशान हैं। सीवर लाइन का काम किसी और संस्था से कराए जाने के कारण नागरिकों में भ्रम की स्थिति है। नगर पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की जायेगी। जो चैंबर खुले हैं या क्षतिग्रस्त हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। भारी वाहनों से कई बार चैंबर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। उनको जानकारी होने पर ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन

अहरौरा व चुनार में नालियों का हाल बेहाल
मिर्जापुर। नगर पालिका चुनार व अहरौरा में सीवर लाइन तो पड़ी नहीं है लेकिन नालियों का हाल बेहाल है। कई जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। नागरिकों ने उनको ठीक कराने की मांग की है। कछवां नगर पंचायत की भी यही दशा है। अहरौरा के पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि कार्य योजना में सीवर लाइन का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed