फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Broke locks of four houses but failed in theft

Mirzapur News: चार घरों के ताले तोड़े पर चोरी में असफल रहे

Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Broke locks of four houses but failed in theft
कछवा। क्षेत्र के बरैनी गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने एक-एक कर चार घरों के ताले तोड़ दिए लेकिन महिलाओं की नींद खुल जाने के कारण वे असफल रहे। चोरों के दुस्साहस से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज के जरिये छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बरैनी गांव के योगेंद्र नारायण सिंह के घर के पीछे चैनल के ताले को काटकर चोरी घुसे लेकिन परिवार की एक महिला की नींद खुल गई, जिससे चोरों को भागना पड़ा। इसके बाद चोर पताली सिंह के घर में छत के सहारे दाखिल हुए और कमरे का ताला काट दिया।
विज्ञापन

इसी बीच आहट पाकर घर की महिलाएं जग गईं, जिससे चोर भाग गए। यहां से निकलने के बाद चोरों ने कोटेदार नगींदर सिंह की सस्ते गल्ले की दुकान का ताला काट दिया। अनाज का बोरा चोर घसीटने लगे, तभी परिवार के सदस्य जग गए। इससे चोरों को बोरा छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दीपक उपाध्याय के गेट को लांघकर दरवाजे में लगे ताले को काट दिया। इसके बाद घर में घुसकर बक्से को खंगाला लेकिन कपड़ों के सिवा चोरों को कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों को पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed