{"_id":"67ae4b15b5bf19ca170965cd","slug":"bring-a-bottle-of-wine-take-the-truck-in-no-entry-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129667-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक बोतल शराब लाओ नो एंट्री में ट्रक ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक बोतल शराब लाओ नो एंट्री में ट्रक ले जाओ
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा इंट्री प्वाइंट पर तैनात यातायात के सिपाही का ट्रक पास कराने के नाम पर एक बोतल शराब मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच का आदेश दिया है।
यातायात विभाग के सिपाही चंदन सिंह की तैनाती देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा में की गई थी। बुधवार की रात को एक ट्रक को रोककर उसके कागजात की जांच करने लगा। ट्रक चालक सिपाही से आगे जाने देने की मिन्नत करने लगा तो सिपाही ने कहा कि एक बोतल दो, होली आ रहा है। फ्री में न होए। फिर सिपाही बताने लगा कि वह भरुहना में शराब के गोदाम गया था। वहां उसे बोतल मिला था।
शराब मांगने का वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सिपाही चंदन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि शराब की बोतल मांगने का वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी ने सिपाही चंदन सिंह को लाइन हाजिर कर जांच का आदेश दिया है। संवाद