फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bridge construction stolen from police post

Mirzapur News: पुलिस चौकी के पास से पुल निर्माण का सामान चोरी

Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction stolen from police post
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरगामी सेतु के निर्माण के लिए रखे सामान चोर उठा ले जा रहे हैं। सहायक अभियंता सिविल जय प्रकाश ने विंंध्याचल थाने में नामजद तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। इससे पहले भी यहां से सामान चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता सिविल जय प्रकाश ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया कि गैपुरा पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरगामी सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते 17 अगस्त की रात निर्माणाधीन सेतु पर खड़े ट्रक से बैट्री और हाइड्रोलिक जैक चोरी हो गए। साइट पर ड्यूटी कर रहे चौकीदार शिवसागर, रामकिशुन, संजीव कुमार ने बताया कि तमंचा और चाकू से लैस होकर निर्माण स्थल पर आकर बदमाश सामान उठा कर ले जाते है। नवंबर 2022 से अब तक चार बार चोरी हो चुकी है। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे चोरों के हौसले बुलंद है। थानाध्यक्ष विंध्याचल अरविंद ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed