{"_id":"66755d65115db584c00d5446","slug":"bride-ran-away-with-jewellery-after-marriage-in-mirzapur-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन: शादी के 17 दिन बाद गहनों के साथ हुई फरार, अब पति को दे रही है धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन: शादी के 17 दिन बाद गहनों के साथ हुई फरार, अब पति को दे रही है धमकी
Fri, 21 Jun 2024 04:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के 17 दिन बाद ही गहने लेकर फरार हो गई। अब वो पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
Bride
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मिर्जापुर जिले में शादी के 17 दिन बाद ही आभूषण लेकर फरार दुल्हन अब पति को धमकी दे रही है। पीड़ित पति ने इस मामले में कोर्ट से न्याय की गुहार की है। पति के वाद पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी दुल्हन को 30 जून को तलब किया है।
विज्ञापन
यह है मामला
रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा खैराचक निवासी नितिश कुमार सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनकी शादी 22 फरवरी 2023 को अहरौरा थाना के बरबकपुर निबासी विभा सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के 17 दिन बाद 12 मार्च 2023 को विभा सिंह घर से 25 हजार रुपये, आभूषण लेकर फरार हो गई। फर्जी केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। 50 लाख की मांग कर रही है।
विज्ञापन
महिला के परिवार वाले भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी विभा सिंह की 30 जून को तलब किया है।