फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bride and groom gave 25 thousand to help cancer patients before wedding in mirzapur

शादी बनी अनोखी मिसाल: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले कैंसर मरीजों की मदद के लिए दिया 25 हजार का चेक

Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

मिर्जापुर में सात फेरे लेने से पहले दुल्हा- दुल्हन ने 25 हजार रुपये का चेक कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दिया। नए जोड़े ने जयमाला के बाद स्टेज पर चेक दिया। 

विज्ञापन
bride and groom gave 25 thousand to help cancer patients before wedding in mirzapur
दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले कैंसर मरीजों की मदद के लिए दिया 25 हजार का चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह के दिन दूल्हा और दुल्हन ने शादी के फेरे लेने से पहले स्टेज पर जयमाला के बाद कैंसर मरीजों की सेवा व रक्तदान के लिए कार्य कर रही संस्था को 25 हजार का चेक दिया। नए जोड़े की ओर से चेक दिए जाने पर लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


यह है मामला
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा टाटा मेमोरियल होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीज सहित अन्य मरीजों के इलाज में रक्त, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान करने के लिए शिविर लगाया जाता है। प्रखर भट्ट संस्था के सदस्य हैं। प्रखर भट्ट के बड़े भाई प्रांजल भट्ट की शादी थी। प्रखर ने परिवार के लोगों से कैंसर मरीजो की मदद के लिए कार्य कर रही संस्था को आर्थिक सहायता देने बात की। 
विज्ञापन


नगर के भरुहना स्थित घनश्याम वाटिका मैरिज लॉन में शादी के दिन दूल्हे प्रांजल भट्ट अपनी दुल्हन श्वेता के साथ शादी के साथ फेरे लेने से पहले जयमाल के बाद स्टेज पर कैंसर मरीजों की मदद के लिए संस्था के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी को 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। प्रांजल भट्ट ने कहा कि जरूरतमंदों की हमेशा मदद करनी चाहिए। उनके लिए पैसे से किसी मरीज की मदद होगी। इससे बड़ी खुशी की बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि संस्था रक्तदान के साथ ही कैंसर मरीजों के लिए को एसडीपी डोनेट करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस तरह के पहल से उन्हें कार्य करने में और बल मिलेगा। इस दौरान आशुतोष हैहयवंशी, विनय कुमार, हिमांशु कसेरा, मोहित कसेरा, अमन सेठ, कीरत सिंह डंग, आदित्य बरनवाल, अक्षत गुप्ता, हर्षित वर्मा, शशांक गुप्ता आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed