फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bricks and stones pelted over water filling dispute, five injured

Mirzapur News: पानी भरने के विवाद में चले ईट-पत्थर, पांच घायल

Sat, 06 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted over water filling dispute, five injured
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार सुबह पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रामपुर गांव के रमेश कुमार मिश्र का आरोप है कि साझे के बोर को विपक्षी अपना निजी बता रहे हैं। अब उन्होंने उस बोर पर आरओ प्लांट लगा लिया है, जिस कारण हमें पानी नहीं मिल पा रहा। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें रमेश मिश्र (30), आरती मिश्रा (26) को गंभीर चोटें लगी हं। शांति देवी (57) भी घायल हुईं। वहीं, राहुल मिश्र (32), अमरेश मिश्र (24) भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के विपिन मिश्र का कहना है कि घर के सामने बोर से पानी भरने को लेकर विवाद होता है। बताया कि बृहस्पतिवार को भी विपक्षियों ने विवाद किया था। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर समझौता कदा दिया था। शुक्रवार को विपक्षी पुनः पानी देने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। वहीं, थाना प्रभारी राम सरीख ने बताया की दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed