{"_id":"cc450113e164dcb37325de5577df1897","slug":"briagat-hit-the-influx-of-kanvrion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियाघाट पर लगा कांवरियों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरियाघाट पर लगा कांवरियों का तांता
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के चौथे सोमवार को शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बरियाघाट पर कांवरियों का तांता लगा रहा।
सुबह से गंगा तट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। हर-हर महादेव बोलबम के जयकारे से गंगा तट गुंजायमान हो रहा था।
कांवर में गंगा जल लेने के उपरांत कांवरिए कंधे पर कांवर लिए नंगे पांव शिवद्वार को रवाना हुए।
सोमवार की अल-सुबह से ही नगर क्षेत्र के बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों की टोली पहुंचनी शुरू हो गई थी।
गंगा तट पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने सबसे पहले नाश्ता आदि करने के बाद थोड़ी देर आराम किया। तत्पश्चात् कांवरियों ने गंगा स्नान कर विधि-विधान पूर्वक भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की।
गंगा किनारे स्थित शिव मंदिरों में पहुंचे कांवरियों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ किया। गंगा मां का पूजन करने के बाद कांवरियों ने अपने कांवर में गंगा जल भरकर कांधे पर कांवर रखकर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए नंगे पांव शिवद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
कांवरियों की सुविधा के लिए बरियाघाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई व प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई थी।
कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरियाघाट पुलिस चौकी के पास वाहनों को अंदर प्रवेश के लिए रोक दिया जा रहा था, वहीं बरियाघाट चौराहा सहित गंगा घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।