फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brave women and ex-servicemen honored

Mirzapur News: वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Brave women and ex-servicemen honored
मिर्जापुर। मोर्चाघर स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में शनिवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के समस्याओं के निराकरण के लिए आए प्रार्थना पत्र व अभिलेखों को सेवारत सैनिकों ने प्राप्त किया एवं उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों के सौ फीसद समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ अंजनी श्रीवास्तव एवं लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम धर दुबे ने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया व उपचार किया। अध्यक्षता कर रहे कर्नल संदीप शर्मा ने सभी सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को संबोधित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। दसवंत सिंह, ताराशंकर दुबे, ज्ञान दुबे, असलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed