फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy dies due to Bolero attack

बोलेरो के धक्के से बालक की मौत

Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Boy dies due to Bolero attack
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास शुक्रवार की शाम को बोलेरो के धक्के से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बालक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों भैंसा स्टेशन के जाम लगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी पताली का परिवारी पास ही गांव के खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शाम को चार बजे पताली का 13 वर्षीय पुत्र पंकज उर्फ शिवम सड़क पार कर रहा था। तभी कछवां रोड से कछवां बाजार की ओर जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो चालक आगे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजन आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक दो भाईयों में छोटा था। पिता खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम को भैंसा स्टेशन के पास सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed