फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Border dispute between two villages settled

Mirzapur News: दो गांवों के बीच सीमा विवाद का किया निपटारा

Mon, 01 Apr 2024 06:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Border dispute between two villages settled
लालगंज। नौ साल से चले आ रहे दो गांवों के बीच के सीमा विवाद का रविवार को एसडीएम के नेतृत्व में आधा दर्जन लेखपालों की टीम ने मौके पर सीमांकन कराकर निपटारा करा दिया। दोनों पक्ष की मौजूदगी में तहसीलदार ने सीमांकन कराया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी महिला ने जिलाधिकारी को पत्र देकर खरिहट और पचोखर गांव के बीच सीमांकन का विवाद होने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस मामले के निपटारे के लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया। इस बीच रविवार दोनों गांवों के बीच की सीमा पर सीमांकन कराया गया। दोनों गांव के बीच सीमा विवाद नौ साल से चला आ रहा था। दोनों गांवों के ग्रामीण राजस्व टीम द्वारा किए जाने वाले सीमांकन को लेकर असंतुष्ट रह रहे थे। इस बीच उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने टीम गठित करके रविवार को तहसीलदार के साथ दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में सीमांकन कनाया। तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय ने दोनों गांवों की निश्चित की गई सीमा की सहमति के आधार पर जमीन का सीमांकन कराया। विधिक व्यवस्था के निर्धारण के लिए दोनों पक्ष के लोगों को तहसील बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed