फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Booth Committee and Panna Pramukh will write success stories

बूथ समिति व पन्ना प्रमुख लिखेंगे सफलता की इबारत

Fri, 20 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Booth Committee and Panna Pramukh will write success stories
भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन नीति समझाते हुए कहा कि पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। जिससे संगठन की बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख मिलकर बूथ विजय अभियान के तहत आगामी चुनाव के सफलता की इबारत लिखेंगी। वे शुक्रवार को स्थानीय एक लाज में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में सपा की सरकार बनने का मतलब गुंडों की सरकार बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव अभियान की रणनीति खाका खींचते हुए प्रदेश के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। जनता 40 साल तक सपा को प्रदेश की सत्ता से दूर रखने के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने मंडलवार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की जानकारी लिया । उन्होंने हलिया मंडल अध्यक्ष की सक्रियता को सबसे बढ़िया बताया। वही लालगंज, छानवे, गड़बड़ा, दुबार कला के मंडल अध्यक्षों को भी संगठन की सक्रियता पर जोर दिया। कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास चतुर्वेदी, संदीप उपाध्याय, अमित पांडे, राम कुमार विश्वकर्मा, पंकज सिंह व सुजीत मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed