{"_id":"67bf661aad2418cf48092b47","slug":"bolero-tractor-collision-mirzapur-woman-dies-mirzapur-news-c-20-vns1024-901715-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बोलरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत, मिर्जापुर की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बोलरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत, मिर्जापुर की महिला की मौत
विज्ञापन
मांडा। दावत में शरीक होकर बेदौली से मिर्जापुर के लालागंज बाजार लौट रही बोलेरो में बेकाबू ट्रैक्टर ने दशवार गांव के सामने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार लालागंज निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके शौहर समेत पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों का इलाज लालागंज स्थित निजी अस्पताल में जारी है।
दो दिन पहले लालागंज निवासी निजाम की बेटी यास्मीन का निकाह मांडा थाना क्षेत्र के बेदौली निवासी रोशन उर्फ कप्तान के साथ हुआ था। मंगलवार रात बेदौली में वलीमा की दावत थी। इसमें शरीक होने के लिए नव विवाहिता यास्मीन का बड़ा भाई राजू, भाभी जाहिदा बेगम सहित अन्य रिश्तेदार एक बोलेरो से बेदौली पहुंचे थे।
वापसी के दौरान रात करीब 12:15 बजे मांडा-बरौधा मार्ग स्थित दशवार के सामने बोलेरो में बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों के मुताबिक ट्रैक्टर की एक हेडलाइट खराब थी। टक्कर के बाद बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रैक्टर भी टक्कर के बाद पेड़ से टकरा कर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में बोलेरो सवार लालागंज निवासी जाहिदा बेगम, राजू, छोटू, नेता सहित घूरपुर थाना क्षेत्र करमा बाजार निवासी कल्लू को चोटें आईं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही बेदौली गांव से रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मांडा पुलिस और राहगीरों ने घायलों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जाहिदा बेगम (35) पत्नी राजू को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को दोपहर में मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।