फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero recovered 54 million

बोलेरो से बरामद किए 54 लाख

Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bolero recovered 54 million
मऊ में बरामद रुपये - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा में उड़ाका दल ने वाहन चेकिंग के दौरान बनारस की ओर से मिर्जापुर आ रही एक बोलेरो को पकड़ा। तलाशी कराई तो उसमें से 54 लाख रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पैसे की जांच की तो बताया गया कि पड़री स्थित इलाहाबाद बैंक का पैसा है।

 जांच में बैंक का पैसा होना पाए जाने पर वापस कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि बैंक का पैसा भेजते समय पूरी तरह से लिखित कागजात भेजें तथा सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया जाए। 
विज्ञापन

उड़ाका दल के प्रभारी राजेश सिंह ने मंगलवार को चुनार के उपनिरीक्षक गोर्वधन यादव के साथ अदलपुरा में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बनारस की ओर से एक बोलेरो आते हुए दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको रोक कर चेक किया गया तो उसमें से 54 लाख रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने पैसा जब्त करते हुए बोलरो में सवार दो लेागाें को हिरासत में लेकर अदलपुरा पुलिस चौकी पर ले गई।

 पूछताछ करने पर बताया कि यह पैसा इलाहाबाद बैंक पड़री का है। सूचना देने पर नंदलाल जायसवाल व मदनमोहन मौके पर पहुुंचे और कागजात दिखाया तो पुलिस ने पैसा वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed