फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero fell into a pond killed , four injured

बोलेरो तालाब में गिरी एक की मौत, चार जख्मी

Mon, 01 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bolero fell into a pond killed , four injured
थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में तेज गति से जा रही बोलेरो रविवार की रात 10 बजे अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


 घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी कछवां पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना का कारण चालक का नशे में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, चुनार थाना क्षेत्र के फुलहा गांव में राहुल तिवारी के घर रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। रात में कुछ लोगों को छोड़ने के लिए एक बोलेरो से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक तेज गति से गाड़ी लेकर गंतव्य को रवाना हुआ। अभी वह तुलापुर गावं से गुजर रहा था कि अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पास के ही एक तालाब में जा गिरी।

रात में अचानक तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों को नींद खुली तो वह मौके की ओर दौड़ पड़े। मौके पर हड़कंप और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में अपने स्तर से तालाब में घुस कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला ओर उन्हें कछवां सीएचसी ले गए।

 जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य का प्राथमिक इलाज कर उन्हें अन्यत्र रेफर दिया।

अस्पताल में जुटे ग्रामीणों ने मृतक और घायलों की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed