फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body of Elderly Man Missing for 45 Days Found in Forest; Wild Animals Maul and Carry Off Legs, Bones Discovered 200 Meters Away.

Mirzapur News: 45 दिन से लापता वृद्ध का जंगल में मिला शव, पैर नोचकर ले गए जंगली जानवर, 200 मीटर दूर मिली हड्डी

Wed, 27 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Body of Elderly Man Missing for 45 Days Found in Forest; Wild Animals Maul and Carry Off Legs, Bones Discovered 200 Meters Away.
जयकर जंगल में पलाश के पेड़ पर लटकता मिला शव, मौके पर ग्रामीण पुलिस। स्रोात- सोशल मीडिया
लालगंज के तुलसी गांव से लापता थे मुन्नालाल यादव
विज्ञापन

लालगंज। थाना क्षेत्र के तुलसी गांव से 45 दिन पहले लापता मुन्ना लाल यादव (65) का शव मंगलवार सुबह जयकर कला जंगल में पलाश के पेड़ से लटकता मिला। शव पुराना होने से गर्मी से सूख गया था। दोनों पैर नहीं थे। हड्डी 200 मीटर दूर मिली। आशंका है कि जंगली जानवर पैर नोचकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

तुलसी गांव निवासी मुन्ना 11 अप्रैल की सुबह सात बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित निजी गोशाला में चारा देने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन 12 अप्रैल को मुन्ना लाल के पुत्र प्रदुम्न यादव मां के साथ लालगंज थाने पहुंचकर और गुमशुदगी की तहरीर दी। बताया कि माता से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद घर से निकल गए थे। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह जंगल में पत्ते तोड़ने गए लोगों ने पलाश के पेड़ से शव लटकता देखा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान मुन्ना लाल यादव के रूप में हुई। फंदे से लटका मिला शव सूख गया था। दोनों पैर नहीं था। खोजबीन पर 200 मीटर दूर दोनों पैर की हड्डी मिली। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मुन्नालाल घर में विवाद होने के बाद 45 दिन पहले घर से निकले थे। पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि जंगल में रहने वाले जंगली जानवरों ने शव के अंग नोचे हैं। दोनों पैर की हड्डी शव से 200 मीटर दूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed