फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body found in two pieces on railway track, murder suspected

Mirzapur News: रेललाइन पर दो टुकड़ों में मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 09 Jan 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Body found in two pieces on railway track, murder suspected
जिगना। जिगना रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ चड़ेरु चौकठा कोट के पास मंगलवार की रात 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेललाइन पर दो टुकड़ों में मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची विंंध्याचल जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। दो टुकड़ों में शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब आठ बजे जिगना स्टेशन के पश्चिम तरफ रेललाइन पर चड़ेरु चौकठा कोट के पास 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव गर्दन से कटा हुआ था। स्टेशन मास्टर जिगना कि सूचना पर पहुंची विंध्याचल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर किसी ने शव को रेललाइन पर रख दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी सुनील कुमार गौंड ने बताया कि किसी ट्रेन से युवक का कटा हुआ शव मिला है। शरीर पर आसमानी रंग का जैकेट व नीले रंग का लोवर है। बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed