फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boatmen rescue drowning girl in Ganga

Mirzapur News: गंगा में डूब रही बालिका को नाविकों ने बचाया

Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Boatmen rescue drowning girl in Ganga
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर रविवार को सुबह स्नान के दौरान एक बालिका गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। उसे वहांं मौजूद नाविकों ने बचा लिया। बालिका को गंगा नदी से निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए नई दिल्ली से मिथिलेश कुमार पांडेय परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। विंध्याचल स्टेशन से वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए निकले। दर्शन-पूजन से पहले अखाड़ा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच स्नान करते समय सात वर्षीय श्रेया गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। बालिका को डूबते देख घाट पर मौजूद नाविकों ने गंगा नदी में कूद कर उसे बचा लिया। बालिका को गंगा नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। विंध्य क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण अक्सर गंगा नदी में हादसे होते रहे हैं। इसके बावजूद विंध्याचल में जल पुलिस की तैनाती नहीं की जा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि गंगा में डूब रही बालिका को नाविकों ने बचा लिया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed