फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blood soaked youth found near railway line

रेलवे लाइन के पास मिला खून से लथपथ युवक

Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Blood soaked youth found near railway line
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से घाघर नहर पुल के पास रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। उसके गले में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह इंदिरा नगर गांव के लोग घाघर नहर पुल के पास पहुंचे तो रेलवे लाइन के किनारे एक युवक लहूलुहान पड़ा था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि बघौड़ा गांव निवासी श्याम नारायण (35) सक्तेशगढ़ के एक क्रेशर प्लांट पर रहकर काम करता है। रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में इंदिरा नगर गांव के समीप रेलवे लाइन से 50 मीटर दूर घाघर नहर की पटरी पर पाया गया। श्याम नारायण के गले पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक रेलवे लाइन पर खून लगा पत्थर मिला है। इससे लग रहा है कि वह गिरकर घायल हुआ है। पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed