{"_id":"5f99bb738ebc3e9bb80b9f52","slug":"blasting-occurred-while-connecting-wires-to-mine-death-of-worker-due-to-stone-mirzapur-news-vns555241252","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदान में तार जोड़ते समय हुई ब्लास्टिंग, पत्थर लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदान में तार जोड़ते समय हुई ब्लास्टिंग, पत्थर लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के जिगना गांव के बगहिया पहाड़ी पर बुधवार की दोपहर खदान ब्लास्ट में पत्थर का टुकड़ा लगने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम और खान अधिकारी को बुलाने की मांग की। एसडीएम चुनार ने आक्रोशित भीड़ को किसी तरह समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
जिगना ग्राम सभा के बगहिया निवासी 18 वर्षीय विकास मौर्य इलाके में डा. शैलेंद्र सिंह के खदान पर दैनिक मजदूरी करता था। पहाड़ी का लीज 2012 से 2022 तक है। बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे खदानों में ब्लास्टिंग के लिए बारूद लगाया गया। ब्लास्टिंग मिस होने पर श्रमिक ब्लास्टिंग चेक करने के लिए पहाड़ी पर पहुंच कर तार जोड़ रहा था, तभी धमाका हो गया। धमाका होने पर पत्थर का टुकड़ा श्रमिक के सिर पर आकर गिरा। इससे मौके पर ही विकास की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित भीड़ खान अधिकारी और जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगी। घटना की जानकारी मिलतें ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह को सूचना दे दिया। प्रशासन ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आस-पास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर ने मृतक के परिजनों को मुआवजा व दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।