फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Black banded demonstration of congres in mirzapur

काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Black banded demonstration of congres in mirzapur
मिर्जापुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर राजस्थान प्रदेश सरकार को गिराने के लिए साजिश करने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जमालपुर विकास खंड में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने अपने साथियों के साथ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चुनी हुई सरकार को राजस्थान में गिराने की साजिश की जा रही है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश मुख्यालय पर हो रहा है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के कारण कार्यकर्ताओं ने वहां न जाकर अपने घरों पर ही प्रदर्शन किया। दीनानाथ सिंह, रामनिवास पुरी, शिव मंदिर पटेल, राजेश कुमार गौतम, राम अधीन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे। पार्टी उपाध्यक्ष व प्रवक्ता छोटे खां, कंचन पांडेय आदि ने अपने आवास पर प्रदर्शन किया। उधर कोन विकास खंड में भी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजधर दुबे, अशोक गुप्ता, भारतेंदु यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed