फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   blaak mukhyaalay par hue naamaankan

गांवों में रिक्त पदों के लिए ब्लाक मुख्यालय पर हुए नामांकन

Mon, 07 Jun 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
blaak mukhyaalay par hue naamaankan
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के पश्चात रिक्त एक ग्राम प्रधान, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य व
विज्ञापन

1975 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर आवेदन पत्र जमा किए गए।
राजगढ़ विकास खंड में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 204 ग्राम पंचायत सदस्य के पद, पटेहराकला में 168 ग्राम पंचायत सदस्य, नरायनपुर में 217 ग्राम पंचायत सदस्य, जमालपुर में 203 ग्राम पंचायत सदस्य, सीखड़ में 122 ग्राम पंचायत सदस्य, मझवां मं 102 ग्राम पंचायत सदस्य, सिटी में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 174 ग्राम पंचायत सदस्य, कोन में 71 ग्राम पंचायत सदस्य, छानबे विकास खंड में 320 ग्राम पंचायत सदस्य व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य, लालगंज में एक ग्राम प्रधान, हलिया विकास खंड में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 201 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया।
आरओ निमेश कुमार पांडेय ने बताया सिटी ब्लाक के अर्जुनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह विभिन्न ग्राम पंचायतो में 174 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 204 आवेदन किए गए। ब्लाक सभागार में बनाए गए दो काउंटरो पर हो रहे नामांकन का बीडीओ सिटी दिनेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हलिया: 186 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर रविवार को मात्र एक- एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। जबकि ग्राम पंचायत हलिया के तीन वार्ड, पंवारी कला के चार वार्ड, ददरी के दो वार्ड, हर्रा के एक वार्ड मनिगढा के आठ वार्ड, देवहट के दो वार्ड, हथेड़ा के दो वार्ड के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो- दो नामांकन पत्र दाखिल होने से मतदान होने की संभावना है। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के बाद सभी ग्राम पंचायतों के सदस्य कि स्थिति साफ हो जाएगा। एडीओ पंचायत पीयूष दूबे ने बताया कि 201 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर 186 ग्राम पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। जबकि पंद्रह ग्राम पंचायत सदस्य पर मतदान होने की संभावना है। जमालपुर: ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 216 लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 203 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून को मतदान कराया जाएगा। बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत शिवम चौधरी, एडीओ एमआई अमित जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सीखड़: में 6 न्याय पंचायत में कुल 122ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 122 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को होना था गांव में ज्यादा प्रचार प्रसार ना होने के चलते भी लोग सदस्य के लिए फार्म नहीं भर पाए। जिगना: विकास खंड छानबे मुख्यालय पर रविवार को 333 ग्राम पंचायत सदस्यों व 8 क्षेत्र पंचायत सदस्यो के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बतादें कि ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 73 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 315 व ग्राम पंचायत खैरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त था। सोमवार. को पर्चा वापसी व चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सीखड़ में समय से पहले बंद हुए काउंटर
सीखड़। स्थानीय विकास खंड में नामांकन के लिए फार्म न मिलने से लोग मायूस दिखे। फार्म वितरण के लिए बनाए गए काउंटर अंतिम दिन 2:00 बजे ही काउंटर बंद कर दिया गया। काफी संख्या में लोग सदस्य फार्म नहीं खरीद पाए और जो लोग ब्लॉक पर पहुंचे भी उन्हें कर्मचारियों द्वारा फार्म नहीं दिया गया। पूछे जाने पर सूची जिले को भेजे जाने की बात कर कर्मचारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। दी गई है अब फार्म कर्मचारियों के इस मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed