फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP MLA made serious allegations on health department people are dying no arrangement to stop corona not even ventilator

यूपी: भाजपा विधायक के गंभीर आरोप, बोले- कोरोना रोकने के इंतजाम नहीं, मरीज को नहीं दिया वेंटिलेटर, शव परिजनों से पैक कराया

Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA made serious allegations on health department people are dying no arrangement to stop corona not even ventilator
विधायक रत्नाकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। वहीं, पूर्वांचल के जिलों में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अब मिर्जापुर जिले के नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लोग कोरोना से मर रहे हैं। वेंटिलेटर नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले में नगर के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई की शुक्रवार की सुबह एल-टू अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई। इस बार फैले कोरोना संक्रमण में जिले की यह पहली मौत बताई जा रही है। जिसे स्वास्थ्य महकमा स्वीकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व उनको ट्रामा सेंटर में बने एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया। व्यवसायी की मौत पर नगर के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लोग मर रहे है। वेंटिलेटर नहीं दिया जा रहा। यही नहीं व्यवसायी की कोविड से मौत के बाद उनके परिजनों से बॉडी पैक कराई गई। व्यवसायी की सुबह चार बजे मौत हो गई। उनसे मौत भी छिपाई गई।

नगर के एक व्यापारी की कोविड से मौत के बाद विधायक की पीड़ा छलकी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि व्यवसाई को एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल 70 से ऊपर नहीं जा रहा था। उनको वेंटिलेटर लगाया गया था। शव को स्वास्थ्य कर्मियों ने ही कोविड-19 के तहत पैक किया और अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed