{"_id":"5d9a34c38ebc3e93c734c4f7","slug":"bjp-mirzapur-news-vns4876925111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला गांधी संकल्प पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला गांधी संकल्प पद यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। गांधी जयंती के 150 वें जयंती वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। पद यात्रा का नेतृत्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिह पटेल, विधायक अनुराग सिंह व मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।
चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर तथा विधानसभा क्षेत्र में 30 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियो की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने लिया है, उसे हम सबकी ओर से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कहा पदयात्रा दो अक्तूबर से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिहं पटेल ने पटेल त्रिमोहानी पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का शुभारंभ किया। तीखी धूप में पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों ने पद यात्रा में भाग लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सतवंत भारती, हरिदास सिंह, हरिशंकर सिंह, डा. विजय सिंह, सुमित जायसवाल, प्रभाल सिंह, आदि मौजूद रहे।