{"_id":"6a481019a2a9b4355d0ec169","slug":"bjp-kisan-morcha-mandal-presidents-bike-stolen-in-kachhwan-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156662-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कछवां में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कछवां में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष की बाइक चोरी
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवां में शुक्रवार की देर शाम भाजपा किसान मोर्चा के कछवां मंडल अध्यक्ष की बाइक चोरी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी।
भाजपा किसान मोर्चा के कछवां मंडल अध्यक्ष राकेश उर्फ गया सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से कछवां स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान गए थे। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी कर दी और कुछ देर के लिए प्रतिष्ठान के अंदर चले गए। करीब 10 मिनट बाद जब वे घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद