{"_id":"621fc2ba89a77455a32d6b7d","slug":"bjp-has-to-be-defeated-if-reservation-is-to-be-saved-om-prakash-mirzapur-news-vns641298899","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा : ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा : ओम प्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भाजपा सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है। उनका निजीकरण कर रही है। प्राइवेट संस्थाओं में आरक्षण लागू नहीं होता है। इसलिए आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार की दोपहर मझवां विधानसभा के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते कहीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि पीएम ने नारा दिया था कि अच्छे दिन आएंगे। सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ गई है। पेट्रोल 60 से 100 हो गया, गैस सिलेंडर 400 से 1000 पहुंच गया। सरसों का तेल महंगा हो गया है। इससे अच्छे तो पुराने दिन थी। भाजपा अपने अच्छे दिन ले ले, हमारे बुरे दिन ही लौटा दे। योगी बोल रहे है कि गर्मी निकाल देंगे। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के पहले कैबिनेट में ही हम लोग भर्ती निकालेंगे। ये अंतर है। भाजपा के लोग बारहवी के बाद इंटर कराकर लैपटाप और स्मार्ट फोन देंगे। ये झूठे लोग हैं। जनता से पूछा कि बताइए के गांव के लोग ललका सांड़ से परेशान है कि नहीं। ललका सांड़ से निजात के लिए साइकिल को जिताना होगा। अखिलेश सरकार बनने पर घरेलू बिजली बिल माफ होगा। ठेका पट्टा माफियाओं को नहीं किसानों को दिया जाएगा। इससे पहले महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहाकि महान दल कमजोर था तब अखिलेश यादव ने हाथ पकड़कर सम्मान दिया। इसलिए समाज के लोग सपा को मजबूत करें। कुछ लोग आकर कहेंगे कि ब्राहृमण को वोट दिया तो भला नहीं होगा। इसलिए बहकिएगा नहीं।
जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहाकि भाजपा सरकार बनाने का परिणाम किसानों को जान देकर चुकना पड़ा, युवाओं को रोजगार के लिए पुलिस की लाठी खानी पड़ी। बाबा बुलडोजर पर गर्व करते हैम, पर यह बुलडोजर उनके गुर्गों पर नहीं चल रहा है। सपा सरकार आएगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। पांच चरण में गर्मी निकल गई है, सातवें चरण के बाद बाबा गोरखपुर जाकर घंटी बजाएंगे।
विज्ञापन
अपेक्षाकृत भीड़ रही कम, देर से पहुंचे नेता
मिर्जापुर। जनसभा में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। इसमें भी महान दल और सुभासपा के कार्यकर्ता अधिक रहे। समाजवादी पार्टी के नेताओं की संख्या जरूर रही, पर कार्यकर्ता कम रहे। घंटों इंतजार के चलते भी तमाम लोग चले गए। नेताओं ने देर से आने का कारण हेलीकाप्टर को बनारस में उतरने में देरी होना बताया। तीन बजे के करीब हेलीकाप्टर से तीनों नेता आए और साढ़े तीन बजे के पहले चले गए।