फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP government misused ED the most: Sanjay Singh

ईडी का सबसे ज्यादा दुरुपयोग भाजपा सरकार ने किया : संजय सिंह

Thu, 13 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP government misused ED the most: Sanjay Singh
मिर्जापुर। ईडी का सबसे ज्यादा दुरुपयोग भाजपा सरकार ने किया। निदेशक संजय मिश्रा की नियुक्ति को सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध करार दिया, जो केंद्र को आईना दिखाता है। ईडी के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार गिराई गई।
विज्ञापन




ये बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मिशन कंपाउंड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सभी समुदाय के लोगों से बात नहीं की गई। यह हिंदुओं के भी खिलाफ है। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि यदि 2024 से पहले संगठन को मजबूत करना है तो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की करतूतों के बारे में लोगों को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर के विधानसभा तक प्रत्येक विधानसभा में तीन हजार कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। तभी 2024 में होने वाले लोकसभा और 2027 के विधानसभा चुनाव में सफल होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा, जिला प्रभारी पल्लवी वर्मा, जिलाध्यक्ष बी. सिंह, सुनील पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed